रायपुर
छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित हत्याकाण्ड एनसीपीं नेता रामावतार जग्गी मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आया हैं। इस मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई हैं। याहया ढेबर, अभय गोयल व चिमन सिंह समेत सभी 28 अभियुक्तों को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। अभियुक्तों की ओर से लगाई गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद जग्गी के पुत्र सतीश जग्गी ने कहा है कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। उन्होने कहा कि उनके पिता की आत्मा और जग्गी परिवार को सुकून मिला है। अमित को सजा दिलवाने के लिए उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
गौरतलब हैं कि रामावतार जग्गी एनसीपी के नेता थे। वह पूर्व दिवंगत केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी नेता थे। उनकी हत्या मौदहापारा थाने के पास की गई थी। इस हत्याकांड में पूर्व दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को भी आरोपी बनाया गया था लेकिन उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव