रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की।
राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार मे वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

More Stories
दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी