October 23, 2026

जगदलपुर: डीआरजी और बस्तर फाइटर्स टीम को मिली सफलता, नक्सलियों के डंप हथियार और विस्फोटक सामाग्री बरामद

सुकमा/जगदलपुर.

सुकमा पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा डंप किये गए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों की उपस्थिति पर जिला सुकमा के थाना भेजी थाना के तहत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था। सर्चिंग के दौरान दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देखी।

नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए, मौके पर आस-पास के इलाकों की सर्चिग करने पर बैरल ग्रनेड लांचर (बीजीएल) 02 नग, 12 बोल्ट गन 01 नग, भरमार 01 नग, बीजीएल सेल 16 नग, बीजीएल कॉड्रिज 24 नग, बीजीएल पिट्टू बैग 03 नग, मैगजीन पोच 01 नग, 01 बण्डल लाल कपड़ा व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। अभियान के बाद डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौट आई।