श्रीहरिकोटा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बड़ी सफल लॉन्चिंग की है। रविवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश का सबसे बड़ा रॉकेट LVM3 लॉन्च किया गया। खास बात यह है कि यह रॉकेट अपने साथ 36 सैटलाइट लेकर गया है।
यह रॉकेट रविवार सुबह 9 बजे लॉन्च किया गया। इसके लिए एक दिन पहले ही काउंटडाउन शुरू कर दिया गया था। ISRO के मुताबिक यह रॉकेट पृथ्वी की 450 किलोमीटर सर्कुलर ऑर्बिट36 वनवेब जेन-1 सैटलाइट स्थापित करेगा जिनका कुल वजन 5805 किलो है। एमवीएम3 इससे पहले पांच बार सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा चुका है। चंद्रयान-2 अभियान में भी इसी का इस्तेमाल किया गया था। इसरो और वनवेब ने 72 सैटलाइट लॉन्च करने को लेकर समझौता किया है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को 36 सैटलाइट लॉन्च किए गए थे।

More Stories
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़