चूंकि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ही इस मसले पर कोई फैसला लेगा। संकेत मिले हैं कि नई सरकार बनने तक सीनियरिटी के आधार पर सीनियर अफसर को इसका चार्ज मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। मतगणना से नई सरकार के गठन होने तक कोई अल्पकालिक मुख्य सचिव बनेगा या फिर किसी की स्थायी तौर पर पोस्टिंग होगी, इसे लेकर आईएएस लॉबी में चर्चा जोरों पर है।
मंत्रालय में पदस्थ सूत्रों के मुताबिक शिवराज सरकार की ओर से इकबाल सिंह बैंस को एक बार और एक्सटेंशन दिए जाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। आईएएस लॉबी में यह भी चर्चा है कि इस बार बैंस को एक्सटेंशन देने पर केंद्र ने असहमति जता दी है।
मई 2023 में इकबाल सिंह बैंस को दूसरा एक्सटेंशन देने के पहले केंद्र में पदस्थ अजय तिर्की और अनुराग जैन के नामों को लेकर खासी चर्चा हुई थी। अब तिर्की तो दिसंबर 2023 में रिटायर हो रहे हैं, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिलना तय है, जबकि अनुराग जैन का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना है। जैन से भी सीनियर 2 IAS अधिकारी संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा हैं। बंदोपाध्याय केंद्र में पदस्थ हैं तो वीरा राणा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं।

More Stories
अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: अब इन युवाओं को भी मिलेगा सेना में शामिल होने का मौका
होली के बाद ट्रेनें फिर फुल, जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रतलाम में खसरे का प्रकोप: 10 बच्चों में संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने किया फ्लैग मार्च