जेरुसलम.
इस्राइल-हमास संघर्ष को अब तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, दोनों ही पक्षों की तरफ से अब भी हमले जारी हैं। इनमें करीब 9500 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां हमास के हमलों में इस्राइल में 1400 से ज्यादा नागरिकों की जान गई है, तो वहीं इस्राइली सेना की तरफ से गाजा पट्टी में किए गए पलटवार में 8000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
इस बीच गाजा पट्टी में इस्राइल की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद किए जाने के एक दिन बाद यहां संचार व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौटने लगी हैं। गाजा की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकता है इस्राइल
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने धमकी दी है कि इस्राइल की हरकतों ने सीमाओं को पार कर दिया है और अब सभी को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। एक्स पर एक पोस्ट में रईसी ने कहा कि अमेरिका हमसे कुछ न करने के लिए कहता है, लेकिन वह खुद इस्राइल को पूरा समर्थन देता है। अमेरिका ने इसे लेकर ईरान के समर्थन वाले संगठनों को संदेश दिया है, लेकिन युद्धक्षेत्र में उसे करारा जवाब मिला है।

More Stories
यूरोप बनेगा आत्मनिर्भर! अमेरिका को किया अलग-थलग, ‘यूरोपियन NATO’ बनाने की हो रही तैयारी
ईरान ने चीनी सैटेलाइट की मदद से अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया, रिपोर्ट से मचा हलचल
अमेरिका ने ईरानी तेल पर प्रतिबंध छूट बढ़ाने से किया इंकार