भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार के साथ भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास मूर्तिकार रवि प्रजापति द्वारा निर्मित विघ्नहर्ता गणपति जी की प्रतिमा लाकर निवास में प्रतिष्ठापित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में विधि विधान पूर्वक गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने सपरिवार भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

More Stories
नीति, नवाचार और निवेश से आर्थिक समृद्धि के नए कीर्तिमान रचता मध्यप्रदेश
ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र किया गया वितरण
MP में अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका: 30 अप्रैल तक सेवाएं खत्म, 70 हजार शिक्षकों में आक्रोश