पन्ना
पन्ना में दुखद हादसा हो गया। मासूम भाई-बहन खेलते-खेलते बिना मुंडेर के पास पहुंचे और उसमें गिर गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो ही बच्चे थे और मां ने परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन भी करवा लिया था। हादसे के बाद मां बे-सुध हो गई। सोमवार को बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के अनुसार मामला पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ का है। बताया गया कि कृष्णगढ़ के गांधी चौक मोहल्ला में रहने वाले रमाकांत सोनी के दो बच्चे थे। चार साल का बेटा दिव्यराज उर्फ प्रिंस और ढाई साल की बेटी राधिका। दोनों ही रविवार शाम को घर के पास खेल रहे थे। जब काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो उनकी तलाश की गई।
आसपास के लोग भी बच्चों को तलाशने में मदद करने लगे। आशंका बतौर वे गांव में बने अन्नी चौकीदार के बिना मुंडेर के कुएं के पास पहुंचे और उसमें देखा तो प्रिंस दिखा। प्रिंस को कुएं से बाहर निकालने लोग कुएं में उतरे। कुएं में ही तलाश करने पर राधिका भी मिल गई। दोनों को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुआं रमाकांत के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही बना है। पवई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
मां की गोद हो गई सूनी
बच्चों के पिता रमाकांत सोनी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के बाद उनके एक बेटी और बेटा ही थे। दो बच्चों के बाद पत्नी का परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन भी करवा दिया था। दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं हैं।

More Stories
ऑटो सिग्नल सिस्टम ‘डायरेक्ट ड्राइव’ से ट्रेनें होंगी तेज, 33.86 किमी. पर बढ़ेगी रफ्तार
आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग: शारजाह से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल, विजयवर्गीय ने 100 से अधिक फंसे लोगों से किया संपर्क
भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था मेल