कैनकन.
पोलैंड की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक 15 वर्षो में लगातार सीजन में 65 या अधिक जीत दर्ज करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। इगा स्विएटेक ने बुधवार को चल रहे महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल में अपनी शानदार शुरुआत बरकरार रखी, दो दिन पहले विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा पर 7-6 (3), 6-0 से जीत के बाद यूएस ओपन में चैंपियन कोको गॉफ पर 6-0, 7-5 से जीत दर्ज की। इसी के साथ ही उन्हें लगातार सीजन में 65 जीत दर्ज करने वाली पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने पिछले वर्ष 67 जीत दर्ज की थी।
इससे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाली आखिरी महिला पूर्व नंबर एक जेलेना जानकोविच थीं। उन्होंने 2007 में 72 जीत और 2008 में 65 जीत दर्ज की थीं। उनसे पहले 1999 और 2000 में मार्टिना हिंगिस को यह उपलब्धि हासिल हुई थीं। पुरुष या महिला खिलाड़ियों में स्विएटेक इस साल 65 जीत हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह कार्लोस अलकराज (63) और डेनियल मेदवेदेव (64) से एक पायदान आगे हैं। दोनों खिलाड़ी इस सप्ताह पेरिस में अपने शुरुआती मैच हार गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी इस वर्ष संभवत: 68 जीत हासिल कर सकती है जो कि उनका एक नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ होगा।

More Stories
IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में, बेंगलुरु को झटका; BCCI का बड़ा यू-टर्न टिकट विवाद के कारण
संजू सैमसन का धमाका, दिल्ली धराशायी; चेन्नई की 8 विकेट से जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी