बलौदाबाजार
हिर्मी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में 18 जुलाई को आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने से 3 श्रमिकों की मौत के मामले में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा अल्ट्राटेक संयंत्र प्रबंधन हिर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि यदि उपयोग में लाए जा रहे आक्सीजन सिलेंडर के गुणवत्ता एवं सिलेंडर में भरी गैस के दबाव की मात्रा की जांच समय पर कर ली गई होती तो 3 लोगों की असमय काल के गले में जाने से बचाया जा सकता था।
संयंत्र में हुए हादसे की जांच करने वाले सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार मनीष कुंजाम ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रबंधन संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी किया जाना प्रतीत होता है। संयंत्र में संबंधित एजेंसी से आक्सीजन सिलेंडर लेने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। संयंत्र के स्टोर रूम में जितने सिलेंडर रखे हुए हैं सभी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसके अलावा जिला के सभी संयंत्रों को स्टोर में रखें आक्सीजन एलपीजी सिलेंडर की गुणवत्ता जांच के निर्देश जारी किए जाएंगे।

More Stories
GeM पर छत्तीसगढ़ की खरीदारी दोगुनी, MSE को मिले ₹1,800 करोड़ के ऑर्डर
रायपुर : प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
रायपुर : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा