इंदौर
इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में सराफा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पारस और रिंकू हैं।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता चलाने की कोशिश कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहा से लाए थे और किसे सप्लाई कर रहे थे। भोपाल और झाबुआ में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से प्रदेशभर में पुलिस जगह-जगह कार्रवाई कर ड्रग्स बेचने वालों को गिरफ्तार कर रही है।

More Stories
वसंत संपात का असर: अब बढ़ेंगे दिन और घटेंगी रातें, उज्जैन वेधशाला में दिखा खास नज़ारा
इंदौर में भीषण आग: स्क्रैप गोदाम से उठा धुएं का गुबार, कई किमी दूर तक दिखा असर
मंडला में दर्दनाक हादसा: जर्जर पुल से गिरी बाइक, चार युवकों की मौत