इंदौर
शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराधियों पर शिकंजा कसने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया है। इंदौर के डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) ने फरार अपराधियों की सूचना देने वालों के लिए प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपए का इनाम घोषित किया है। यह कदम अपराधियों के बढ़ते हौसले को पस्त करने के लिए है और जनता में अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
शहर में लगे पोस्टर
पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर और सूचनाएं जारी कर दी हैं, जिनमें फरार आरोपियों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपराधियों के ठिकानों की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
दो अलग घटनाओं के आरोपी फरार
इंदौर जिले के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक आरोपी ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू को पुलिस कई जगहों पर तलाश भी रही है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा है. इसी तरह दूसरा घटनाक्रम इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है. सदर बाजार पुलिस भी एक तबरेज नाम के आरोपी को पिछले काफी सालों से तलाश रही है, लेकिन वह भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. जिसके चलते डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया है.
एक रुपए का ईनाम
पुलिस के मुताबिक थाना सदरबाजार के प्रकरण में फरार आरोपी तबरेज पिता जाहिद अली निवासी मकान नं. 5 गली नं. 1 अंडेवाली गली, जुना रिसाला तथा थाना मल्हारगंज के प्रकरण में फरार अपराधी सौरभ उर्फ बिट्टू पिता सुभाष गौड उम्र 24 वर्ष निवासी 25/3 कृष्ण बाग कालोनी की गिरफ्तारी हेतु 1 रुपए (एक रुपए) का ईनाम घोषित किया गया है।
प्रतीक के तौर पर यह ईनाम
डीसीपी विनोद कुमार मीना का कहना है कि 1 रुपए का इनाम महज एक प्रतीक है। इससे यह संदेश भी दिया जा रहा है कि अपराधियों का हौसला अब कमजोर पड़ चुका है। वही पुलिस का यह कदम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे हास्यप्रद मान रहे हैं, तो कई इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
डीसीपी ने आरोपियों पर रखा 1 रुपए का इनाम
आपको बता दें इसमें बड़ी बात यह है कि डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने दोनों फरार आरोपियों पर 1 रुपए का इनाम घोषित किया है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में डीसीपी विनोद कुमार मीणा का कहना है कि "दोनों ही कुख्यात आरोपी हैं, उन पर अलग-अलग तरह के कई अपरपाधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश भी रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा. डीसीपी ने कहा यदि हम दोनों के खिलाफ हजारों रुपए के इनाम घोषित करते तो क्षेत्र में उनका खौफ बढ़ता.

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।
सुदूर अंचलों में आयुष स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़ : आयुष मंत्री परमार
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव