इंदौर
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कुमेडी में बनाया जा रहे ISBT का काम अंतिम चरण में है। अब बस इसके सौंदरीकरण का कार्य बाकी है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 80 करोड रुपए की लागत से इस बस टर्मिनल को तैयार किया जा रहा है। वहीं, टर्मिनल के सौंदरीकरण पर साढे 3 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें कि यह बस अड्डा MR-4 और MR-10 से कनेक्ट है। जिसके लिए MR-10 का काम पूरा हो चुका है, जबकि MR-4 के एक हिस्से का काम अभी बाकी है।
IDA अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के अनुसार, ISBT पर अब तक लगभग 80 करोड रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। हालांकि, अभी फ्रंट पर सेट डालने का काम बाकी है। वहीं, AC, इलेक्ट्रिफिकेशन, फाउंटेन आदि का काम भी बाकी है। जिसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं और जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति