खंडवा
नर्मदा नदी के ऊपरी इलाकों में कम बारिश होने के कारण इंदिरा सागर बांध में इस बार उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं आ पाया है। हालांकि परियोजना प्रमुख अजीत कुमार का कहना है कि मानसून सीजन अभी बाकी है और सितंबर के अंत तक बांध पूरी क्षमता से भर जाएगा।
यही वजह है कि 2 सितंबर तक बांध के गेट नहीं खोले जा सके हैं, जबकि बीते साल पानी की भारी आवक के कारण 27 जुलाई को ही गेट खोलने पड़े थे। इस बार अगस्त में पिछली बार के मुकाबले 4 गुना कम बिजली बनी है। हालांकि गुरुवार को बरगी बांध के गेट खुलने पर यहां पानी बढ़ सकता है।
इस साल अगस्त का हाल: अगस्त 2026 में कुल 205 मिलियन यूनिट बिजली बनी।
बीते साल अगस्त की स्थिति: पिछले साल अगस्त में बाढ़ आने के कारण सभी 8 टरबाइनें 24 घंटे चल रही थीं और 807 मिलियन यूनिट बिजली बनी थी। यानी बीते साल के मुकाबले इस बार अगस्त में 4 गुना कम बिजली बनी है।

More Stories
जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी की शिकायत से मचा हड़कंप
MP में PWD अफसर के ठिकानों पर EOW की रेड, बालाघाट-छिंदवाड़ा-भोपाल में एक साथ छापे
भोपाल की न्यू मार्केट-मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान, UPI और मोबाइल ऐप की भी सुविधा