
क्रैनबेरी, जो कभी पश्चिमी देशों का फल माना जाता था, आज भारतीय रसोई, सेहतमंद दिनचर्या और सोशल मीडिया फीड्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। विदेशी सेहतमंद फल अब सुपरमार्केट में बहुतायत में मिल रहा है और फ्यूज़न बिरयानी, लड्डू और लस्सी की रेसिपी में शामिल होकर तेजी से भारत का नया सुपरफूट बनता चला जा रहा है।
इसबी बढ़ती लोकप्रियता को आँकड़े प्रमाणित करते हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टेटिस्टिक्स (डीजीसीआईएस) के मुताबिक भारत में क्रेनबेरी का आयात पिछले दो वित्तवर्षों में 52.28 प्रतिशत बढ़ा, और वित्तवर्ष 2021-22 में 2080 मीट्रिक टन से बढ़कर वित्तवर्ष 2023-24 में 3166 मीट्रिक टन तक पहुँच गया। अमेरिका की क्रेनबेरी में यह वृद्धि और भी ज्यादा है। इसका निर्यात समान अवधि में 61.85 प्रतिशत बढ़ा। इसलिए भारत में क्रेनबेरी के बढ़ते आयात में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका दे रहा है।
इस वृद्धि में द क्रेनबेरी इंस्टीट्यूट द्वारा केंद्रित और रणनीतिक बढ़ावे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह संस्था विश्व में अमेरिकी क्रेनबेरी उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करती है। इस संस्था ने व्यापारिक सहयोग, फूड फेस्टिवल, इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी और शेफ्स द्वारा इनोवेशंस की मदद से एक गतिशील दृष्टिकोण अपनाया और क्रेनबेरी को कभी-कभी लिए जाने वाले फल की जगह दैनिक उपयोग के एक महत्वपूर्ण आहार के रूप में स्थापित किया।
श्री सुमित सरन, इन-कंट्री मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव, द क्रेनबेरी इंस्टीट्यूट ने कहा, “भारत अमेरिका की क्रेनबेरी के लिए एक विकासशील बाजार है। भारत में ड्राईड क्रेनबेरी और क्रेनबेरी ज्यूस की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है क्योंकि भारतीय ग्राहकों को इस बेहतरीन फल के फायदे पता चल रहे हैं। ड्राईड क्रेनबेरी को किसी भी समय स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। यह कई पश्चिमी और एथनिक व्यंजनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमेरिका की क्रेनबेरी रिटेल ड्राई फ्रूट विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।
मुख्यतः मूत्रनली को आराम देने के लिए स्वास्थ्य पर केंद्रित फल के रूप में इस्तेमाल होने वाली क्रेनबेरी ने आज मुख्य आहार में अपनी जगह बना ली है। एंटीऑक्सीडेंट, आँतों के लिए फायदेमंद फाईबर और हृदय के लिए लाभकारी पॉलिफेनोल्स के बढ़ते क्लिनिकल प्रमाणों के साथ क्रेनबेरी आहार के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में सामने आई हैं, जो गतिशील और स्वास्थ्य पर केंद्रित भारतीय जीवनशैली के लिए आहार में एक शक्तिशाली सप्लीमेंट का काम करती हैं। इसलिए इंडियन एक्सप्रेस ने बिल्कुल उपयुक्त लिखा है कि क्रेनबेरी एक आयातित फल की जगह आज एक सुपरफ्रूट बन चुका है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बंगाल के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
कानून को रास्ता दिखाने वाला बना आरोपी वरिष्ट वकील गिरफ्तार
दुनियाभर के सामने पाकिस्तान की खुलेगी पोल भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल करेगा दुनियाभर का दौरा