कोलकाता.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक ठोका है। बर्थडे बॉय विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक (49) लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शम्सी और मार्करम को छोड़कर सभी ने विकेट लिया।
भारत ने तेजतर्रार आगाज किया। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 62 रन जोड़े। रोहित फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद स े40 रन की पारी खेली। गिल की पारी का अंत 11वें ओवर में हुआ। उन्हें केशव महाराज ने बोल्ड किया। गिल ने 24 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने चार चौके और एक सिक्स मारा। इसके बाद, कोहली और श्रेयस अय्यर ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 37वें ओवर में अय्यर के आउट होने के बाद टूटी। एनगिडी ने अय्यर को मार्कराम के हाथों लपकवाया। उन्होंने 87 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 77 रन बनाए। केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे। राहुल ने 17 गेंद में 8 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार ने 14 गेंद में 22 रन बनाए। विराट कोहली ने 119 गेंद में शतक पूरा किया। जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की धमाकेदार पारी खेली।

More Stories
सैंटनर का बड़ा बयान: बोले- अहमदाबाद में पैट कमिंस की तरह इतिहास दोहराएंगे, 140 करोड़ दिल टूटें तो भी मंजूर
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप– NZ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है