भोपाल
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड दी है। दुर्भाग्य से मप्र में सत्ता का खुला खेल और लोकतंत्र के सभी मापदण्डों के खिलाफ जाकर और एक सोची समझी साजिश रचकर भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है।
चूंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब इंडिया गठबंधन के एक नए सदस्य ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वे मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे
श्री नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी हुआ, जिसमें घोषणा पत्र समिति के सदस्य शिवराज सिंह चौहान भोपाल में ही थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जब जारी हुआ है शिवराज सिंह को नहीं बुलाया गया।
यह बीजेपी में जो अंतरकलह और आंतरिक संघर्ष है, बीजेपी में भविष्य में बहुत बड़ा अखाड़ा बनने के संकेत दिखायी दे रहे हैं, वहां से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं में तालमेल की कमी है, सत्ता के लिए संघर्ष, सुविधा और साधन के लिए संघर्ष शुरू हो गया है, जिसके स्तर पर निचले स्तर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में बड़ी बेचैनी है। बीजेपी में जो भी पावर शेयरिंग है वह ऊपर ऊपर है और अच्छे और वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दरकिनार कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आर.बी. प्रजापति को खजुराहो से प्रत्याशी बनाया है, हम सभी उनका समर्थन करते हैं भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है यह प्रदेश ही नहीं देश की जनता समझ चुकी है। श्री प्रजापित ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति है। जब ये सेवा में थे तो इन्होंने अपने पद की गरिमा को बरकरार रखा भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त करवाया है। हम सभी गठबंधन के सदस्य श्री आर.बी. प्रजापति का समर्थन करते हैं और चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर श्री आर.बी. प्रजापति भी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी नवाचारों से कृषि में नई ऊंचाई: प्रदेश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बोले मंत्री वर्मा