गोहाना
हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर सिंह नरवाल का चुनावी अभियान बारिश में भी जारी रहा। कपूर नरवाल जहां भी जा रहे, उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। लोग ट्रैक्टरों व गाड़ियों के काफिलों के साथ गांव तक लेकर जा रहे है। चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कपूर नरवाल ने बरोदा की जनता से कहा कि उसने दिए गए धोखे का जवाब हलके की जनता अपनी वोट से देगी। वे विधायक बने तो बही खाता लोगों के पास होगा। बरोदा के लोग जो बही खाता में लिखेंगे वहीं काम होंगे।
कपूर नरवाल ने कहा कि मेरे साथ दो बार अन्याय हुआ। 2020 के उपचुनाव में भाजपा उनको टिकट दे रही थी, लेकिन उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कहने पर टिकट नहीं दी। हुड्डा साहब ने उनको 2024 में चुनाव लड़वाने का वादा किया था। अब टिकट न देकर धोखा किया। अब बरोदा की जनता से न्याय मांगने के लिए निर्दलीय आपके बीच में आया हूं। इस बार प्रदेश में जो हालात हैं, उससे निर्दलीय सरकार बनाएंगे।

More Stories
ओवैसी-हुमायूं कबीर की बनी जोड़ी, ममता बनर्जी का कुछ बिगाड़ पाएंगे क्या?
कांग्रेस से ममता तक: भवानीपुर सीट की सियासी कहानी, जिसने बदल दी बंगाल की राजनीति
क्या उन्हें हक नहीं कि…?: केजरीवाल पर लगे आरोपों पर संजय सिंह का पलटवार