पिछले वर्ष में पर्यटन 26.91 लाख पर्यटकों ने किया राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्यों का भ्रमण
पर्यटन से 54 करोड़ की गेट मनी प्राप्त
भोपाल
वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि प्रदेश में बाघों और वन्य-प्राणियों के उत्कृष्ट प्रबंधन के फलस्वरूप वन्य-प्राणियों को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। पर्यटन वर्ष 2022-23 में 26 लाख 91 हजार 797 पर्यटकों ने राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्यों का भ्रमण। टाइगर रिजर्व में कुल 11लाख 74 हजार 405 पयर्टकों ने भ्रमण किया। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 55 हजार 773 है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक 20 हजार 591 विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया। खास तौर से "बफर में सफर" के प्रति पर्यटकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।
मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि पर्यटन से प्राप्त आय (गेट मनी) 9 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में लगभग 54 करोड़ रूपये हो गई है। संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों) में पर्यटन से प्राप्त आय की एक तिहाई राशि संरक्षित क्षेत्रों में आने वाले ईको विकास समितियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।
5 वर्षों में ईको विकास समितियों को 19 करोड़ जारी
पाँच वर्षों में इन ईको विकास समितियों को पर्यटन आय से लगभग 19 करोड़ रूपये दिये गये। समितियों द्वारा प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम सभा के निर्णय अनुसार ग्राम विकास और युवक-युवतियों के कौशल उन्नयन आदि में किया गया है। इससे ग्रामीणों और ग्रामीण युवाओं की वनों पर निर्भरता कम हुई है।

More Stories
MP के 5वीं-8वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट: 5 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू, जल्द आएगा रिजल्ट
MP में बदल जाएगा सत्ता का केंद्र: सतपुड़ा-विंध्याचल भवन ध्वस्त, अरेरा हिल्स पर बनेगा हाईटेक भवन
छात्रों पर फीस का बोझ: कॉलेज से डिग्री, टीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट अब 3 गुना महंगे