भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाने जा रही है। महिला कांगे्रस संगठन में लंबे समय से निष्क्रिय चल रहीं और पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने वाली महिला कांगे्रस की जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। इसको लेकर प्रदेश स्तर पर प्रक्रिया भी चल रही है। कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए सक्रिय नेत्रियों की सूची तैयार हो रही है।
मप्र महिला कांग्रेस में संगठनात्मक रूप से 72 जिलाध्यक्ष हैं। संगठन स्तर पर महिला कांग्रेस की जिला इकाइयों की सक्रियता की समीक्षा की गई है। जिसमें सामने आया कि कई जिलों में महिला जिलाध्यक्ष सक्रिय नहीं र्है। इस वजह से संगठन की गतिविधियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। बताया गया कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्य इकाइयों को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। निकट भविष्य में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सरकारों के खिलाफ बड़े आंदोलन करने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर सदन तक जन आंदोलन शुरू करेगी। हर आंदोलन में महिला कांगे्रस की अहम भ्ूामिका रहती है। यही वजह है कि निष्क्रिय जिलाध्यक्षों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संभवत: अगस्त में महिला कांग्रेस कुछ जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है। इस संबंध मे महिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में बदलाव किया जाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर हुई कार्यशाला
किसानों के कल्याण के लिए कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव