चंडीगढ़
पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं राज्य के पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों 15 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।
सीएम मान ने दिए निर्देश
राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया। राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खोला जाएगा।
21 तक लागू रहेंगे आदेश
वहीं सभी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कोई भी डबल शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

More Stories
Corona Alert: पहले आंध्र, अब मुंबई… कई शहरों में बढ़े कोरोना के मामले, जानिए किन सावधानियों की है जरूरत
तमिलनाडु में गौहत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, HC के आदेश पर रोक हटाई, राज्य सरकार को राहत
भारत का बड़ा रक्षा फैसला, निजी कंपनियां बनाएंगी अत्याधुनिक मिसाइलें