उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला ने अपने पति और जेठ को गोली मार दी है। बता दें कि गोली लगने से पति और जेठ दोनों की मौत हो गई है। महिला ने देसी कट्टे से गोली मारी है, आपको बता दें की बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है।
महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति और जेठ को गोली मार दी घटना सोमवार सुबह की है ,महिला ने देसी कट्टे से 6 गोलियां चलाई जिसमें महिला के पति को सिर में गोली लगी और जेठ को भी सिर में गोली लगी है गोली लगने के बाद दोनों की मौत हो गई। पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जेठ को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

More Stories
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा