जयपुर
आईपीएल 2024 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन पहला मैच है और दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। राजस्थान के कप्तान सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
राजस्थान ने 193 रन बनाए
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली। वह 52 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत खराब रही थी। जोस बटलर 11 रन और यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन ने रियान पराग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई। 142 के स्कोर पर राजस्थान को तीसरा झटका लगा। पराग अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। शिमरोन हेटमायर कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर आउट हुए। इस बीच सैमसन ने आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक 33 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में राजस्थान ने 50 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। सैमसन ने अपनी 82 रन की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, जुरेल ने 20 रन की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

More Stories
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान
हर्षित राणा IPL से पूरी तरह बाहर, KKR ने रिप्लेसमेंट के लिए 5 ऑप्शन किए तैयार