दतिया
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मशहूर शुगर मिल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है यह फायरिंग शुगर मिल के कर्मचारियों को निशाना बनाकर की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह फायरिंग क्यों की गई है इसका पता नहीं चल पाया है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
आपको बता दें कि दतिया वह जिला यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव लड़ते हैं यह पूरा मामला बड़ौनी थाना क्षेत्र का है। बड़ौनी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि यह फायरिंग क्यों की गई और फायरिंग करने वाले अपराधी कौन थे।

More Stories
अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में शहपुरा टोल होगा बंद, पुल बनने तक नहीं लगेगा शुल्क
MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 16 में तेज बारिश