सीधी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक स्कूल वैन अनियंत्रित हुई और पलट कर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह हादसा ग्राम चोराही के पास हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे में एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें की गोल्डन स्टार एकेडमी स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल के लिए ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक लापरवाही और तेज गति से वैन को चला रहा था। अचानक वैन अनियंत्रित हुई और सीधे खाई में पलट गई। हादसे की सूचना तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है।

More Stories
सोया तेल के दाम में उछाल: लंबा खिंच रहा युद्ध, वैश्विक बाजार में तेज़ी का असर
गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन