सतना
सतना में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य करने के आरोपी का मकान प्रशासन ने शुक्रवार को गिरा दिया। नगर निगम व जिला प्रशासन के अफसरों की टीम ने सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान गिराने की कार्यवाही की। उधर मासूम का उपचार जारी है। दो दिन पहले सतना जिला मुख्यालय में मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के मकान को गिराने के लिए शुक्रवार को एसडीएम नीरज खरे, सीएसपी और नगर निगम अफसरों की टीम उसके घर पहुंची।
यहां निगम कर्मियों ने उसके मकान को गिराने का काम किया। किसी तरह के विवाद की स्थिति न बनने देने यहां सुबह से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। गौरतलब है कि 16 अगस्त को आरोपी राकेश वर्मा ने भीख मांगने वाले परिवार की पांच साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।