श्योपुर
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बीते 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं, बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया था। वन विभाग को छठवां शावक निगरानी के दौरान सोमवार को नजर आया। सभी 6 शावकों की एक साथ तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट की हैं। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों सहित 27 चीते मौजूद हैं। कूनो नेशनल पार्क में गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की खुशी एक सप्ताह बाद और दुगनी हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोस्ट किया है कि कूनो प्रबंधन की खुशी का कोई अंत नहीं है क्योंकि गामिनी द्वारा जन्मे शावक 5 नहीं, बल्कि 6 हैं।
गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के छह शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

More Stories
MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन
Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे
MP Weather Alert: रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले; नर्मदा घाटों पर चेतावनी