बुरहानपुर
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित आरोपी युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के फरार होने से थाने सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप
दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाने का है, जहां हथकड़ी सहित आरोपी युवक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। आरोपी को इसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी शिवाजी पिता हीरामन महाजन कोदरी क्षेत्र शाहपुर का निवासी है। पुलिस सरगर्मी से युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस उसके छिपने के संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन