भानुप्रतापपुर
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के सेमरापारा में जीजा ने साले की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, एक मोटर गैरेज में काम करने वाले जीजा-साले के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया. इस दौरान गुस्से में आकर जीजा ने साले की हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एसडीओपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि सेमरापारा में एपी मोटर्स गैरेज में भोपाल मध्यप्रदेश के जागेश्वर कुमार और उसका साला संजय काम करता है. दोनों ने शुक्रवार की रात्रि साढ़े 8 बजे जमकर शराब पी. इसके बाद दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया. इस दौरान मारपीट में साले संजय के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई.
भोपाल से पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया. भानुप्रतापपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी जागेश्वर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जीजा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

More Stories
CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
CG में डॉक्टरों को बड़ी राहत के संकेत! UG बॉन्ड खत्म, PG में एक साल बॉन्ड पर बनी सहमति
राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, डेका बोले- सेवा भाव और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी