नई दिल्ली
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इस बीच उन्होंने पहलवानों के इस प्रदर्शन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूछा है कि अगर 2012 से 2013 तक इनके साथ गलत होता रहा तो ये अभी तक चुप क्यों रहे? इससे पहले कभी खेल मंत्रालय, थाने या अन्य जगहों पर शिकायत क्यों नहीं कराई? उन्होंने सीधे जंतर-मंतर पहुंचने पर भी सवाल उठाया है।
बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कही, अगर 2012 से लेकर 2023 तक इनके साथ गलत होता रहा तो ये अब तक चुप क्यों थे। इन्होंने न कभी इसकी शिकायत खेल मंत्रालय से की और ना ही पुलिस स्टेशन गए। ये सीधे जंतर-मंतर पहुंच जाते हैं। अगर ये पहले भी थाने जाते तो इनकी एफआईआर लिख ली जाती। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी खिलाड़ मेरे संपर्क में थे। सभी मेरे से मिलते थे। अचानक जनवरी में ये सीधे जंतर-मंतर पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।
क्या हरियाणा लॉबी आपके खिलाफ है? इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही परिवार के लोग मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। इनमें एक ही अखाड़े के खिलाड़ी हैं। उन्होने कहा, ''कैंप में हरियाणा, कर्नाटक, केरल और हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों के भी बच्चे हैं। उन्हें दिक्कत नहीं होती है। सिर्फ इन्हें ही क्यों दिक्कत होती है?''
इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकाल तो पहले ही समाप्त हो चुका है। मैं अगले चुनाव तक सिर्फ काम देख रहा हूं। उन्होंने कहा ये खिलाड़ी खेल को ठप करने पर तुले हैं। मैंने नेशनल करवाकर कोई गुनाह किया क्या?

More Stories
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन