अनूपपुर
पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (PTRI) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में दोपहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में दिनांक 07/07/2023 से 07/09/2023 तक व्यापक अभियान चलाकर प्रचार प्रसार करने एवं उक्त मोटर यान अधिनियम की का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान संचालित कर मोटर यान अधिनियम के तहत् चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है l
उपरोक्त तारतम्य में थाना यातायात के द्वारा दिनांक 07/07/2023 को अभियान की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार की उपस्थिति में एवं थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात एवं थाना कोतवाली एवं यातायात के अन्य स्टाफ के द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में प्रचार प्रसार हेतु यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाइश देते हुए पंपलेट वितरित किया गया, एवं जिले के सभी थानों से भी अभियान के तहत कार्यवाही कराई जा रही है l

More Stories
BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई, बोले- अब सिंहस्थ के कामों में करूंगा सहयोग
MP में टीचरों के लिए नया नियम: 2 साल में पास करनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नहीं तो जाएगी नौकरी
क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1400 KM का सफर करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स