भोपाल
1990 बैच के आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा का मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनना तय हो गया है। आज ही इसका आदेश जारी हो जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर यानी आज खत्म हो रहा है।
राजौरा प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। उन्हें चार सीनियर अफसरों को सुपर सीड कर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है।
इसके पीछे की वजह राजौरा का हर सरकार में एक्टिव अफसर की भूमिका में रहना है। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तो धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के पहले आदेश का प्रस्ताव राजौरा ने ही तैयार किया था।
उन्होंने शिवराज सरकार के दौरान भावांतर योजना का ड्राफ्ट तैयार किया था। एमपी को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिले, इनमें से 4 डॉ. राजौरा के कृषि विभाग में रहते हुए ही मिले। जब कमलनाथ सरकार सत्ता में आई तो किसान कर्ज माफी की पूरी कार्ययोजना तैयार कर पहला आदेश उन्होंने ही जारी करवाया था।

More Stories
सॉफ्टवेयर से बने फर्जी बिल, करोड़ों का भुगतान: लोकायुक्त के हाथ लगी हार्ड डिस्क, भोपाल निगम के डाटा एनालिसिस से खुलेंगे और नाम
MP में 2 दिन की तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, धूप से बचने घरों पर ग्रीन नेट,सड़कों पर छाई वीरानी
आत्मसमर्पित नक्सली डेढ़ महीने से सीख रहे सिलाई और ड्राइविंग, बालाघाट पुलिस की पहल से 14 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी