नई दिल्ली,
बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। नीना गुप्ता को सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया। नीना गुप्ता को यह पुरस्कार फिल्म ऊंचाई में उनकी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिये दिया गया।
यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती मुर्मु ने नीना गुप्ता को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में अपनी बड़ी जीत की जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुये लिखा, “भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।” इस अवसर पर बेहद आकर्षक दिख रहीं नीना गुप्ता ने गुलाबी साड़ी पहन रखी थी, जो उन पर बहुत जच रही थी।

More Stories
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब