पुणे। बहू को बेटी की तरह मानने की परंपरा है, लेकिन पुणे में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अपनी ही बहू से जिस्मानी संबंध बनाने की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि बेटा नपुंसक है तो मेरे साथ सबंध बनाना पड़ेंगे। वंश आगे बढ़ाना है इसलिए कम से कम एक पोता तो पैदा करना ही होगा। पुणे पुलिस बहू के इन आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी ससुर पूर्व पुलिस उपायुक्त है। महिला के आरोप हैं कि रिटायर्ड अधिकारी ने उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। साथ ही पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी है।
पीडि़त महिला द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे। यह यात्रा उन्होंने शादी के 15 दिन बाद की थी। महिला ने बयान दिया है कि उनके दोनों के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं हो सके। महिला का आरोप है कि पति ने हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। वह कथित नपुंसकता की वजह से ऐसा कर रहे थे।
महिला ने शिकायत में कहा है कि उनके ससुर न सिर्फ मांग करते हैं, बल्कि कई मौकों पर उनके कमरे में आ जाते हैं। उसका आरोप है कि ससुर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के आरोप हैं कि उनका पति बच्चे पैदा करने में असमर्थ है। इसके साथ पीडि़ता का कहना है कि डॉक्टर से बात करने, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेने या गोद लेने पर विचार करने के बजाय उन पर दबाव डाला गया कि ससुर के जरिए बच्चे पैदा करो। महिला ने पति और सास पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ससुर बगैर उनकी मर्जी के कमरे में घुस आते थे। साथ ही आरोप हैं कि वह परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालते थे।

More Stories
लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण