कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई. गाड़ी पति चला रहा था. अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.
जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे. वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक एसएन चतुवेदी Secl दीपका में डम्फर आपरेटर थे. मृतकों के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनके भी बच्चे हैं. पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

More Stories
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
छत्तीसगढ़ के जंगल में नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद, AK-47 और इंसास रायफल जब्त
कवर्धा के SLRM सेंटर में भीषण आग, दमकल टीम ने हालात पर पाया काबू