महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है यहां ट्रक और प्राइवेट बस के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह हादसा आज सुबह तकरीबन 3 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक और प्राइवेट बस के बीच यह टक्कर पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर पुणे शहर में नरहे इलाके में हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे पर रामगनर जिले के लांबनी टांडा इलाके में सड़क हादसा सामने आया था, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

More Stories
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
9वीं के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला 2.30 करोड़ की BMW का तोहफा, पिता का संघर्ष भी चर्चा में
IAF के IL-76MD ने रचा इतिहास, लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर की लैंडिंग