ब्राजील
ब्राजील के अमेजॉनस राज्य में शनिवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।
अमेजॉनस राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, शनिवार को बार्सिलोस में विमान दुर्घटना के शिकार हुए 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर गहरा दुख हुआ। हमारी टीमें जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं। मेरी सहानुभूति और प्रार्थना मृतकों के परिवारों और रिश्तेदारों के साथ है।
इससे पहले, मनौस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह घटना की जांच कर रही है, लेकिन मौतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की थी। एयरलाइन ने बयान में कहा कि हम इस कठिन समय में हादसे में जान गंवाने वालों की गोपनीयता के सम्मान पर भरोसा करते हैं और जांच आगे बढ़ने पर सभी जानकारी दी जाएगी।

More Stories
UK के टूटने का खतरा! स्कॉटलैंड से नॉर्दर्न आयरलैंड तक क्यों उठी आजादी की मांग?
क्या सच में धीमी होगी AI मॉडल बनाने की रफ्तार? ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा मैसेज
LAC पर घट रही चीनी PLA की तैनाती, भारत ने बनाई मजबूत पकड़; लद्दाख बॉर्डर से बड़ा अपडेट