भोपाल
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से जुड़े एक वायरल वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के एक दिन बाद आज कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें।
डॉ यादव नई दिल्ली में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कटनी मामले को लेकर कहा कि वायरल वीडियो एक साल पुराना था, लेकिन जब दो दिन पहले वो सामने आया तो सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ कहीं कोई अन्याय होता है, कोई अपने पद का दुरुपयोग करता है, तो सरकार कार्रवाई करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन