भोपाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था। इस वीडियो में राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव के साथ मटन बनाते नजर आए थे।- इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा गया था कि राहुल गांधी को लालू यादव ने मटन बनाना सिखाया। इस वीडियो को सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर शब्द बाण चला रहे हैं। अब बीजेपी के नेता और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसपर व्यंग्य कसते हुए कहा कि मटन बनाना ही सिखाएंगे। कभी मटन बनाना, कभी चिकन बनाना कभी चारा खाना। यही वह सिखा सकते हैं। राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र को बनाना, संस्कृति को बचाना मोदी जी ही सिखा सकते हैं। लालू यादव नहीं सिखा सकते हैं। लालू यादव मटन बनाना ही सिखाएंगे।
दरअसल हाल ही में मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के बाद एक वीडियो जारी किया गया था। बीते शनिवार को कांग्रेस की तऱफ से जारी वीडियो में नजर आ रहा था कि राहुल गांधी मशहूर चंपारण मटन बना रहे थे। दरअसल राहुल गांधी दिल्ली में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे थे। यह मीटिंग करीब एक महीने पहले 4 अगस्त को उस वक्त हुई थी जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी। राहुल गांधी ने पहले तस्वीरें शेयर की थी और अब इस मीटिंग का वीडियो जारी किया गया है। राहुल गांधी ने बताया था कि लालू यादव के आवास पर सभी ने मैंने, लालू यादव ने और मीसा ने मिलकर मटन पकाया।
यह मीट बिहार से लाया गया था। लालू यादव ने कहा था कि मीसा भारती से सलाह लेकर राहुल गांधी ने मटन को मैरिनेट किया था। दरअसल खाने को लेकर नेताओं की यह बातचीत चैट के जरिए हो रही थी। खाने पर चर्चा के दौरान लालू यादव ने कहा कि उन्हें थाई फूड पसंद है। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका थाई सलाद सोम टम अच्छा बनाती है। यह कई चीजों का मिश्रण है, राजनीति की तरह।

More Stories
राघव चड्ढा ने गिनाए नाम, कौन हैं वो 8 सांसद जो AAP छोड़कर BJP में जाएंगे?
बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
AAP के 50 विधायकों के टूट का खतरा, कांग्रेस ने दी अलर्ट