सिंगरौली
मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगूभाई पटेल आज मंगलवार को आगनवाड़ी केन्द्र चरगोड़ा पहुचे। राज्यपाल पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर बच्चों संग बातचीत कर उन्हें फल व पौष्टिक आहार की पोटली देकर खुशियां बांटी। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए केक काटकर उनका बर्थ-डे मनाया गया।
आगनवाड़ी केन्द्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राज्यपाल को नमस्ते बोलने के साथ ही गीत गाकर उनका स्वागत किया। तत्प्श्चात राज्यपाल पटेल द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली। इस दौरान आगनवाड़ी केन्द्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आंगनबाड़ी केन्द्र में मनमोहक रंगोली बनाई गई तो परिसर में मैट बिछाने के साथ ही फूल-मालाओं से साज सज्जा की गई थी।इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीति पाठक, कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता सहित जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी कार; 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 11 महीने बाद दवा विक्रेता को जमानत, 24 बच्चों की हुई थी मौत
निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के वारंट जारी, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के आदेश