रामनगर
दिनांक 10.03.25 को भलमुड़ी कोटवार शिव सहाय द्वारा सूचना दिया कि मृतिका सेमवती उर्फ डहेरियाइन बैगा पति स्व शिवचरण बैगा उम्र ४० वर्ष निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर को आरोपी हीरा सिंह गोंड निवासी बेलिया थाना बिजुरी हाल निवासी छोट भलमुड़ी थाना रामनगर ने हत्या कर दिया है । आरोपी घटना स्थल से भाग गया है ।
सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा थाना रामनगर में अपराध क्र 53/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया जो विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश की गई, आरोपी हीरा सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष को दिनांक 11.03.25 को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ 3 वर्षों से पति पत्नी की तरह रहता था तथा मजदूरी कर गुजर बसर करते थे । आरोपी हीरा सिंह, मृतिका सेमवती के शराब पीकर रात में दुसरों के घर रुक जाने , अपने घर न लौटने की वजह से परेशान होकर पत्थर से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या करना स्वीकार किया है ।
आरोपी हीरा सिंह इसके पहले भी 02 शादी कर चुका है । पहली पत्नी आरोपी हीरा से अलग रहती है, जबकि आरोपी के बताए अनुसार दूसरी पत्नी की 04 वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी । मृतिका सेमवती इसकी तीसरी पत्नी थी ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक फूलवती अहिरवार, स उ नि उमेश तिवारी, प्र आर श्याम शुक्ला, प्र आर राहुल प्रजापति, प्र आर निरंजन खलखो , आर मनोज उपाध्याय, आर अनुराग सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा है ।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन