भोपाल
भोपाल में देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक निजी होटल में जमकर हंगामा किया। यहां मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियां पार्टी कर रही थी। इसमें एक मुस्लिम लड़की और एक हिंदू लड़का भी था। यह मामला खजूरी सड़क स्थित एक निजी होटल का है।
देररात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निजी होटल पहुंचे। यहां पर तीन मुस्लिम लड़के,तीन हिंदू लड़कियां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इनके साथ एक हिंदू लड़का और एक मुस्लिम लड़की भी थी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियां छिंदवाड़ा, शहडोल जिले की रहने वाली है। वह भोपाल में प्राइवेट नौकरी करती है। पुलिस ने सभी को वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया है।

More Stories
नीति, नवाचार और निवेश से आर्थिक समृद्धि के नए कीर्तिमान रचता मध्यप्रदेश
ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र किया गया वितरण
MP में अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका: 30 अप्रैल तक सेवाएं खत्म, 70 हजार शिक्षकों में आक्रोश