पेशावर (पाकिस्तान)
न्यायाधीश मुसर्रत हिलाली ने पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
जियो न्यूज के मुताबिक न्यायाधीश हिलाली ने शनिवार को पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली ने नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई । यह पद मुख्य न्यायाधीश कैसर रशीद की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गया था।
समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, बार काउंसिल के पदाधिकारियों, वकीलों और कार्यवाहक सरकार के मंत्रियों ने भी भाग लिया।
न्यायमूर्ति हिलाली को यदि नियमित मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है, तो वह देश की दूसरी महिला होंगी जिन्हें उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है। पहली न्यायमूर्ति सैयदा ताहिर सफदर हैं, जो बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं।

More Stories
हांगकांग की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस से ली लाइव क्लास, बच्चों को सिखाया हवा में पिंग-पोंग
भारत नहीं, अफगानिस्तान में मिली कृष्ण-बलराम की सबसे पुरानी तस्वीर, 2 हजार साल पुराने सिक्कों से खुला राज
नेतन्याहू पर मंडरा रहा हार का खतरा? सर्वे में आइजनकोट की पार्टी सबसे आगे, 25 सीटों का अनुमान