रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 एवं पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी