रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में पढने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।
उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो नि:शुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्यों को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

More Stories
सर्व शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर DEO को सौंपा ज्ञापन, जनगणना ड्यूटी के अवकाश और पदोन्नति की मांग
हज-2027 की प्रथम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी-मिर्ज़ा एजाज़ बेग
दंतेवाड़ा में एक अनोखा स्कूल ‘सक्षम’, जो दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और खेल-कूद के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रहा है