भोपाल
मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसूनी एक्टिविटी होने से अगले दो दिन तेज बारिश होगी। रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 15 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश होगी। इसके बाद बारिश की एक्टिविटी कम होगी।
MP में सामान्य से 5% बारिश ज्यादा
- मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 5% ज्यादा बारिश हुई है। इनमें प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 7% कम और पश्चिमी हिस्से में 16% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
- इन जिलों में ज्यादा बारिश
- सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर और हरदा ऐसे जिले हैं, जहां 24 से 27 इंच के बीच बारिश हुई।
- बैतूल, मंडला, सागर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, रायसेन और विदिशा में 20 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो चुकी है।
- भोपाल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, आगर-मालवा, गुना, झाबुआ, नीमच और शाजापुर में 16 इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई है।
इन जिलों में सबसे कम बारिश
सतना में 8 इंच से भी कम बारिश हुई है। रीवा, सिंगरौली, दतिया और ग्वालियर में 10 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश में कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
- 16 जिलों में भारी बारिश: सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
- 31 जिलों में हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर।
5 बड़े शहरों में मौसम का हाल
- भोपाल: हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तेज बारिश की एक-दो झड़ी लग सकती है।
- इंदौर: यहां भी रिमझिम बारिश का दौर रहेगा। संभाग में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।
- ग्वालियर: तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हल्की बारिश ही होगी।
- जबलपुर: नमी होने से कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्की बारिश होगी।
- उज्जैन: यहां भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हल्की बारिश ही हो सकती है।

More Stories
Middle East Crisis का असर नहीं, मेड इन इंडिया का जलवा जारी; विदेशों में बढ़ी जेनेरिक दवाओं की मांग
मध्य प्रदेश में मजदूरों को मिलेगी यूनिक हेल्थ आईडी, सरकारी योजनाओं से खुशियां आएंगी घर-घर
नामांतरण’ के लिए नया निर्देश जारी, अब पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट्स नहीं होंगे मान्य