रायपुर.
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। वहीं मध्य भागों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा इलाका रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के मध्य भागों में एक-दो जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ का हवा का विच्छेदन दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महीने की आखरी दिनों में मौसम करवट ले सकती है।
राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। यहां के अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में 38 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अब गर्मी बढ़ने से शहर में कूलर, एसी, पंखे की बिक्री बढ़ गई है।

More Stories
संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी