जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में फसल काटने वाली एक मशीन पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर कुंडम शहर के पास हुई।
पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि पहिये वाली मशीन एक पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई और उसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय सिंह (25), पप्पू (25) और खूब सिंह (26) के रूप में हुई है।

More Stories
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब