चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियाँ आई हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बीती रात ही सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा है, "भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।" मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे हैं।
26 जनवरी को किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मार्च में हमारे घर खुशियां आएंगी। हम ने कभी जानने की कोशिश नहीं की कि बेटा आएगा या बेटी। मेरी बस यही इच्छा है कि बेटा या बेटी, जो भी आए, बस तंदुरुस्त आए।
16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर से हुई थी शादी
7 जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे। सीएम मान की यह दूसरी शादी थी। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली हैं और एमबीबीएस डॉक्टर हैं। सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत