जबलपुर
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने इसका प्रस्ताव भेजा था। गुरमीत सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस रह चुके हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गुरमीत सिंह मध्यप्रदेश से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जस्टिस रह चुके हैं।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने इसका प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में कहा गया- 'पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए हाईकोर्ट देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालयों में से एक है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश को चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करना उचित होगा, इसलिए कॉलेजियम न्यायमूर्ति जीएस संधावालिया को एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश करता है।`
2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे
जस्टिस संधावालिया को 30 सितंबर 2011 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। 24 जनवरी 2014 को वे स्थायी जज बन गए थे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में उनके पूर्व जस्टिस शील नागू को 4 जुलाई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया था। जस्टिस संजीव सचदेवा तब से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं।

More Stories
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करें कार्य, सतत मॉनिटरिंग करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
राज्य आनंद संस्थान की पहल : 2160 शिक्षक होंगे आनंद सभा के प्रशिक्षक
विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव